back to top

राजनांदगांव: ठंड बढऩे पर नगर निगम द्वारा शहर के 6 स्थानों पर अलाव की सुविधा…

महापौर मधुसूदन यादव ने ठंड से बचने सावधानी बरतने नागरिको से की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 2 दिसम्बर। नगर निगम द्वारा प्रति वर्ष शीत ऋतु में नगर के निर्धनों एवं श्रमिक जनों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए अलाव की सुविधा मुहैया करायी जाती है। इसी कडी में ठंड के प्रारंभ से पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस चौक एवं रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाया जा रहा है। अब अत्यधिक ठंड पडऩे पर 3 अरिक्ति स्थानों में अलाव की व्यवस्था की गयी है।


अलाव जलाने के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव में निर्धनों व श्रमिकों को शीत लहर से बचाने के लिये नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अलाव जलाया जाता है, इसी कडी में इस वर्ष शीत ऋतु में ठंड बढ़ने पर पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस चौक एवं रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाया जा रहा है। वर्तमान में अत्याधिक ठंड पडने पर महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार अलाव की संख्या में वृद्धि कर 3 अतिरिक्त स्थान पेण्ड्री मेडिकल कालेज, सिविल लाईन तथा चिखली में भी अलावा जलाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नागरिकों के लिये अलाव की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने ठंड को ध्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव को देर रात्रि तक जलाये रखने के निर्देश प्रभारी को दिये है।


अत्याधिक ठंड पडने पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि ठंड बढ़ती जा रही है, इसलिये रात्रि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले, किसी कारणवश बाहर निकलने पर गरम कपड़ा पहने, मफलर एवं टोपी लगावे। सर्दी, खासी, बुखार होने तथा ठंडी से अन्य किसी प्रकार की तबियत खराब होने की स्थिति में डॉक्टरी परीक्षण करावे। उन्होंने फ्लाई ओव्हर के नीचे अस्थाई रहवासियों से भी कहा कि ठंड से बचने वे निगम के रैन बसेरा में जाकर रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page