back to top

राजनांदगांव : ठेका वार्डो में लचर सफाई व्यवस्था पर सफाई ठेकेदारों को आयुक्त ने थमाई नोटिस…

राजनांदगांव 7 जुलाई। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने शहर के ठेका वार्डो में ठीक से सफाई नहीं होने की शिकायत पर नराजगी व्यक्त करते हुये सफाई ठेकेदारों को अनुबंध शर्तो के अनुरूप कार्य न करने तथा संबंधित वार्ड की सफाई में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि ठेका वार्डो में ठीक से सफाई नहीं होने की शिकायत प्राप्त हो रही है। इस संबंध में समाचार पत्रों मे भी खराब सफाई व्यवस्था संबंधी खबर प्रकाशित हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वर्षा ऋतु में वर्षा होने पर नालिया व नालो मे चोक एवं निचली बस्तियों में जल भराव की शिकायते प्राप्त हो रही है। ठेका वार्डो में ठेका नियम शर्तो के अनुरूप कर्मचारी वार्ड में कार्य करते नहीं मिल रहे है। साथ ही ठेका वार्डो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है तथा ठेकेदारों द्वारा भी सफाई कार्य मंे लापरवाही बरती जा रही है। जिससे जन आक्रोश बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुये सफाई ठेकेदारों को सफाई में सुधार लाने नोटिस जारी किया गया है।


आयुक्त डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि लचर सफाई व्यवस्था पर सफाई ठेेकेदार तुलसीपुर परिणिति स्व सहायता समूह, भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, जयभीम महिला स्व सहायता समूह, गुरूकुल शिक्षण संस्थान स्व सहायता समूह, सरस्वती महिला स्व सहायता समूह बैलापसरा, सरस्वती महिला स्व सहायता समूह मोतीपुर एवं कृष्णा महिला स्व सहायता समूह मोतीपुर को नोटिस जारी किया गया है

एवं नोटिस के कहा गया है कि नियम शर्त के अनुरूप कर्मचारी रखकर सफाई कार्य करावे, नाली चोक व सफाई संबंधी शिकायतो का त्वरित निराकरण करे तथा सप्ताह में दो बार कीटनाशक, दुर्गन्धनाशक दवाईयों का छिडकाव अनिवार्य रूप से कराया जाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर ठेका निरस्तीकरण एवं अमानती राशि राजसात की कार्यवाही की जावेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page