back to top

राजनांदगांव: डामरीकरण के लिए महापौर ने ठेकेदारो की ली बैठक…

राजनांदगांव। शहर की सड़कों में डामरीकरण चालू करने महापौर श्री मधुसूदन यादव आज अपने कक्ष में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा की उपस्थिति में ठेकेदारो की बैठक लेकर डामरीकरण कार्य चालू करने के निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव ने कहा कि बारिश का मौसम आने वाली है, उसके पूर्व डामरीकरण कार्य किया जाना है।

Advertisements

इस संबंध मेे उन्होंने ठेकेदार से बिन्दुवार चर्चा की। ठेकेदारो ने कहा कि वर्तमान में डामर सप्लाई नही हो पा रही है, वैश्विक परिस्थिति में पूरे देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण डामर सप्लाई नही हो रही है, जिससे डामरीकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। डामर सिर्फ मुम्बई में मिल रहा है, जहाॅ लगातार सम्पर्क किया जा रहा है, हमारी कम्पनी की गाड़िया मुम्बई में लगी हुई है, डामर मिलने की स्थिति में काम चालू किया जायेगा।


महापौर ने कहा कि मंत्रिपरषिद की बैठक में बिटुमिन (डामर) की कीमतों में हुई असाधारण और अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए, राज्य के हित और निर्माण कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 की अवधि के लिए अनुबंधित ठेकेदारों को सीमित एवं आंशिक मूल्य राहत (क्षतिपूर्ति) प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसके आधार पर डामर मिलने का रास्ता असान हो रहा है। अतः आप लोग शहर की सड़को का डामरीकरण कार्य शुरू करे।


ठेकेदारो ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में 10 दिवस के अंदर गाड़ी आने की संभावना है, गाड़ी आते ही डामरीकरण किया जायेगा। महापौर श्री यादव ने कहा कि एक एक सड़को का डामरीकरण चालू करे,क्वालिटी कंट्रक्शन के द्वारा कौरिनभाठा रोड में डामरीकरण चालू किया गया है।

आप लोग भी कोशिश कर डामरीकरण चाहू करे, जिससे बारिश के पूर्व शहर में डामरीकरण हो सके। बैठक में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, ठेकेदार ए.व्ही. कंट्रक्शन, मोहन कंट्रक्शन, मे. अभय कोटडिया ,क्वालिटी कंट्रक्शन के लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page