back to top

राजनांदगांव: डाॅ. अंबेडकर ओपन रोवर क्रू द्वारा वृक्षारोपण करने लोगो को कर रहे जागरूक…


राजनांदगांव। डोंगरगांव – अंचल के समीपस्थ पंचायतों मे आज दिनांक से डाॅ. अंबेडकर ओपन रोवर क्रू डोंगरगढ़ के राज्यपाल पुरस्कार अवार्डेड रोवर ओमप्रकाश वर्मा और चन्द्र कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ लगभग 3000+ विभिन्न किस्मों के वृक्षों के साथ जिला राजनांदगांव के छुरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्हे और ग्राम पंचायत पांगरीखुर्द के स्कूलों से किया गया| जहां भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हे विकासखण्ड छुरिया साथ ही साल्हे,पांगरीखुर्द और बननवागांव के ग्राम पंचायत में किया गया|

Advertisements


इस कार्यक्रम मे जिला संगठन आयुक्त DOC ( स्काउट ) श्री मयूख श्रीवास्तव
रोवर लीडर ( डॉ. अंबेडकर ओपन रोवर क्रू) डोंगरगढ़ श्री राकेश भावते जी का सहयोग रहा।
प्राचार्य( शा.उच्च.मा.विद्यालय साल्हे) श्री हरिश सोनी,
रोवर लीडर ( शा. उच्च. मा. विद्यालय साल्हे) श्री डेहर साहू जी
सरपंच ( ग्राम पंचायत बननवागाँव)श्री हिमांशु रंगारी
श्रीमति चन्दिका ( सरपंच ग्रा. पं. साल्हे)
श्री शामसाय सिन्दाम ( सरपंच ग्रा. पं. पांगरी खुर्द ) एवम शाला के विधार्थीगण के साथ शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page