back to top

राजनांदगांव : डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल पद पर नियुक्ति हेतु 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 11 जनवरी 2025। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के संचालन संचालन किया जाएगा। जिसके लिए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 1 पद एवं एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 4 पद पर नियुक्ति आवेदन आमंत्रित की गई है।

Advertisements

निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करने वाले इच्छुक अधिवक्ता 18 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या कार्यालय में रखे गये ड्रॉप बॉक्स में अपना आवेदन विहिप प्रारूप में आवेदित पद का उल्लेख करते हुए जमा या प्रेषित कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला न्यायालय राजनांदगांव की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page