back to top

राजनांदगांव: डुप्लीकेट बीड़ी बनाने वाले पर पुलिस की छापे मार कार्यवाही…

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में डुप्लीकेट बीड़ी तैयार कर रहे जगह में पुलिस विभाग ने छापे मार कार्यवाही की है। ये लोग स्थानीय जगहों से बिड़ी खरीदकर गोला बिड़ी, मनोहर बिड़ी एवं अन्य बिड़ी कंपनी के नाम से पैक कर मार्केट में बिक्री किया करते थे। डुप्लीकेट बीड़ी बनाने का काम लम्बे समय से किया करते थे।

जिन बीड़ी कम्पनीयो के नाम से डुप्लीकेट बीड़ी बनाया करते थे उन कंपनियों के लोग लम्बे समय से इन पर नज़र बनाए रखें थे। सबूत ना मिलने के कारण बचे पड़े थे जैसे ही माल स्टॉक की सूचना ओरिजनल बीड़ी बनाने वाले लोगों को पता चला तो स्थानीय पुलिस की सहायता लेकर छापे मार कार्यवाही किया गया। आरोपी को घर से डुप्लीकेट रैपर और बीड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूरा मामला डोंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का हैं, गोला बिड़ी वर्क्स सदर बाजार धमतरी ने आज थाना डोंगरगढ़ में शिकायत किया की दंतेश्वरी पारा में हमारे कंपनी के अनुरूप अवैध रूप से डुप्लीकेट बिड़ी का पैकेट तैयार कर विक्रय किया जा रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा दंतेश्वरी पारा में रेड कार्यवाही कर आरोपी रविन्द्र साकरे पिता गैंदलाल सांकरे उम्र- 42 साल दंतेश्वरी पारा डोंगरगढ़ निवासी के पास से गोला बिड़ी , मनोहर बीड़ी मनोहर बिड़ी का होलो ग्राम, एवम् अन्य बीड़ियो का डुप्लीकेट रैपर जाप्ति किया गया है।

आरोपी रविन्द्र साखरे से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात का नहीं होना एवं स्थानीय जगहों से बिड़ी खरीद कर उसे पैक कर बाजार में बिक्री करना बताया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page