राजनांदगांव : डेमीकला कैंप में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव, । पुलिस जवानों द्वारा की जा रही खुदकुशी में एक जवान का नाम और जुड़ गया। जिला पुलिस बल के जवान ने अं. चौकी के डोमिकला बेस कैंप में सुबह खुद की सर्विस रिवाल्वर से अपनी ठुड्डी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने क्यों ऐसा कदम उठाया यह अभी ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Advertisements

नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के डोमिकला बेस कैम्प में रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। कैम्प में तैनात जिला पुलिस बल के एक जवान ने सर्विस रॉयफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ठुड्डी से सिर के पीछे निकली गोली से पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर परिजनों को दे दी गई है।


जानकारी के मुताबिक आँधी क्षेत्र के डोमिकला बेस कैम्प में पदस्थ वेदराम राज ने सुबह इंसास रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुबह लगभग 7 बजे हुई घटना से कैम्प दहल गया। उस दौरान कैम्प में जवान सुबह के नित्यकर्म में व्यस्त थे। गोली चलने की आवाज सुनकर कैम्प के दूसरे बैरक के जवानों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते मोर्चा सम्हाल लिया। बाद में पता चला कि कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी करने के इरादे से खुद पर गोली दाग ली।

जिला पुलिस बल का जवान मूलतः बिलासपुर का रहने वाला था। उसकी तीन संतानें हैं। अस्थाई रूप से मृतक का परिवार राजनांदगांव में निवासरत है। घटना की खबर के बाद पत्नी बेस कैम्प के लिए रवाना हुई है। इधर सुबह हुए हादसे की जानकारी के बाद एसपी वाय. अक्षय कुमार, एएसपीद्वय पुपलेश पात्रे और आकाश मरकाम कैम्प पहुंचे।