back to top

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित…

राजनांदगांव 22 जून 2022। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए कृषकों से आवेदन 31 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। किसान आवेदन पत्र उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Advertisements

आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज एवं छायाचित्र और विडियो सीडी संलग्न कर प्रस्तुत करना होगा। कृषकों से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदनकर्ता कृषक विगत 10 वर्षों से कृषि का कार्य कर रहे हो एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो।

इसमें केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे, जिनकी कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो। चयन एवं मूल्यांकन का मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार एवं अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रयास किया गया हो।

विगत तीन वर्षों में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि एवं सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया। उल्लेखनीय व नवोन्वेषी कार्य किया होना चाहिए। कृषि के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले किसान को यह पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे कृषक जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हो कृषि के क्षेत्र में नवोन्वेषी कार्य करता हो, भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।

कृषि संसाधनों का श्रेष्ठत्तम उपयोग करता हो। कृषि विपणन में जिसका योगदान हो इत्यादि को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु कृषकों से प्राप्त आवेदन पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं का सत्यापन जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार छानबीन समिति द्वारा किया जाएगा। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के संंबंध में सम्पूर्ण जानकारी कृषि विभाग की वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Advertisements

You cannot copy content of this page