back to top

राजनांदगांव : डॉ रमन सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली…

राजनांदगांव – भारतीय जनता पार्टी के धन संग्रह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज राजनांदगांव जिले पहुंचे, यहां उन्होंने स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यक्रम की शुरुआत करने से पूर्व भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉक्टर रमन सिंह ने उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर का चला जाना इस देश के लिए अपूरणीय क्षति है,

Advertisements

वहीं उन्होंने धन संग्रह अभियान को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग निधि से पार्टी का खर्च चलता है, जिससे कार्य योजना बनाई जाती है। रमन सिंह ने धान खरीदी के मुद्दे को लेकर कहा कि सभी पंजीकृत किसानों का अब तक धान नहीं खरीदा जा सका। उन्होंने कहा की तारीख या समय सीमा नहीं होनी चाहिए जितने भी किसानों ने धान बेचने अपना पंजीयन कराया था उन सभी का धान लिया जाना चाहिए था।

स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान धन संग्रह अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर पर जाने की कार्य योजना बनाई गई ताकि पार्टी के संचालन में मंडल और जिला स्तर पर पर्याप्त धनराशि एकत्रित हो। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page