back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बालिका के सौतेले पिता को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव/डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Advertisements

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता मौसीन खान उर्फ मोहसिन खान (31) को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की बड़ी बहन 16 वर्षीय बालिका ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब उनकी मां काम पर चली जाती है तब उसके सौतेले पिता मोहसिन खान उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी और गंदा काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि बालिका ने शिकायत की है कि खान बालिका को पिछले तीन वर्ष से प्रताड़ित कर रहा है। इस दौरान उसने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 11/06/2021 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड में माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page