
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जहा डोंगरगढ़ शहर निवासी आरोपी प्रद्युमन नेताम ने अपने साथ काम करने वाली महिला साथी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
वही पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस थाना डोंगरगढ़ पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत की जिसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रद्युमन नेताम को गिरफ्तार कर लिया है और मामला में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।









































