back to top

राजनांदगांव : भाजपा कार्यालय के समीप जी ई रोड में हुआ एक्सीडेंट, ट्रैक ने मारी टक्कर, उड़े परखच्चे…

राजनांदगांव शहर के समीप भाजपा कार्यालय के पास जी ई रोड में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सामने चल रही ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी है। जिससे ट्रक का सामने हिस्सा पूरी तरह टूट गया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर जिला भाजपा कार्यालय के समीप जी ई रोड में लगे ब्रेकर के कारण ट्रक चालक ने गाड़ी की गति को धीमी की वही उसके पीछे आ रही ट्रक ने अपनी रफ्तार को नियंत्रण नहीं कर पाया और सामने चल रही ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


आपको बता दे कि टक्कर इतनी जोर से लगा की आस पास के लोगो में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया । तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस 108 को खबर किया गया और दुर्घटना में घायल चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री ले जाया गया। ट्रैक चालक का नाम कमलजीत सिंह उम्र 45 वर्ष निवास पंजाब का बताया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page