back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: मवेशी तस्करों पर डोंगरगढ़ पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही, कत्लखाना ले जाते 35 नग मवेशी बरामद…

राजनांदगांव/डोंगरगढ़- मवेशी तस्करों पर अंकुश हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक अलेक्जेण्डर के नेतृत्व में थाने की टीम को दिनांक 19/05/2021 की रात्रि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि वाहन ट्रक क्रमांक सी.जी. 10 एफ ए 8821 में मवेशी भरकर खैरागढ, डोंगरगढ़ मार्ग होते हुये कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे है।

Advertisements

ग्राम अछोली मेन रोड पर नाकाबंदी कर उक्त ट्रक को रोका गया। आरोपी चालक द्वारा चालाकी से रात्रि होने से अंधेरा का फायदा उठा कर भाग गये। उक्त वाहन से कुल 35 नग मवेशी बरामद की गयी है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/2021 धारा 4,6,10,11, पशु क्रूरता कायम कर फरार आरोपी का पता तलाश की जा रही है। एवं बरामद किये गये कुल 35 नग मवेशी को सुरक्षार्थ गौ शाला डोंगरगढ़ में रखा गया।

उक्त कार्य में महिला प्र.आर.38 रेखा ठाकुर, आर. 960 गौरव शेण्डे, आर. 1255 शिवलाल वर्मा, आर. 1583 परिवेश वर्मा, आर. 965 वीरबहादुर थाना डोंगरगढ़ पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page