back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स को हो रहा नियमित संचालन…

राजनांदगांव 10 नवम्बर 2021। जिले में सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए 5 धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स सफलतापूर्वक संचालित है। गंडई, छुरिया, छुईखदान, अम्बागढ़ चौकी में शेष दुकानें खोली जा रही हैं। इन दवा दुकानों से जनसामान्य को सस्ते दर पर दवाई मिलने से खुशी है। दुकान का लगातार प्रचार-प्रसार कर आम जनता को जागरूक किया गया है।

Advertisements

दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर लोगों को सस्ती दर पर दवाई उपलब्ध कराने खोला धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स उद्घाटन के बाद बंद पड़े के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोंगरगढ़ ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर जानकारी दी है कि दीपावली पर्व होने के कारण संबंधित फर्म के द्वारा व्यक्तिगत कारणों से उक्त दुकानों को नहीं खोला गया था। उद्घाटन के बाद से बंद पड़ा दुकान यह खबर भ्रामक एवं निराधार हैं।

वर्तमान में फर्म के द्वारा दुकानों को खोला गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ द्वारा श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स हेतु वार्ड क्रमांक 4 में करबला चौक के पास दुकान आबंटित किया गया है एवं फर्म द्वारा दुकान का नियमित संचालन किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page