back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या फिर खुद को लगा ली फांसी…

राजनांदगांव डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अछोली में पति ने अपनी पत्नी को मार कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुआ है।

Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार अछोली में आज पति ने अपनी पत्नी को मार कर खुद आत्महत्या कर ली। मृतक पत्नी का नाम संगीता वर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष तथा मृतक पति का नाम महेश वर्मा वर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष से ठाकुर टोला निवासी है। बताया जाता है कि महेश्वर वर्मा अपनी पत्नी संगीता वर्मा माता पिता और भाइयों के साथ रह रहा था कुछ दिन से घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था

जिसके चलते आए दिन पति पत्नी के बीच मनमुटाव होता रहता था इसी के चलते महेश्वर के पत्नी संगीता अपने मायके बोरतलाव चली गई थी। जिसे महेश्वर समझा कर घर ला लिया था दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ और महेश्वर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page