back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में बीजेपी पार्षदों ने अपने 16 मांगों को लेकर नगर पालिका के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया…

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ में आज बीजेपी पार्षदों ने अपनी 16 मांगो को लेकर नगर पालिका के सामने बैठ कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ••वही
बीजेपी के पार्षदो ने नगरपालिका पर बीजेपी पार्षदों के वार्डो में भेदभाव करने का लगाया आरोप लगाया है और बीजेपी पार्षदों ने कहा कि हमारे वार्डो पर जानबूझकर नही किया जा रहा है कार्य पार्षदों ने 16 मांगों को लेकर नगर पालिका के सामने जम कर नारे बाजी की और नगर पालिका सीएमओ अमन देवांग को ज्ञापन सौपा ••

Advertisements

वही नेता प्रतिपक्ष भाजपा पार्षद अमित छाबड़ा ने बताया कि पिछिले तीन वर्षो से भाजपा के वार्डो में भेदभाव हो रहा है उन्होंने बताया कि 14 वें वित की राशि से सिर्फ 12 वार्डो में विकास कार्य कराया जा रहा है जो गलत है और 15 वें वित की राशि पिछले दो साल से आकर रूकी हुई है और निर्माण कार्य नही हो पाया है आज डोंगरगढ़ विकास कार्यों से पिछड़ चुका है

वही इस संबंध में नगर पालिका के सी एम ओ अमन देवांगन ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों को लेकर 16 बिंदुओं में एक ज्ञापन सौपा गया है जिसमे 14 वें वित 15 वें वित तथा अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया है वही उन्होंने कहा कि शासन का जो दिशनिर्देश होगा उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी

Advertisements

You cannot copy content of this page