राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधायक हुए बेरोजगार भाजपा के काम को भुना रहे है – राजेश श्यामकर…

▶️ कहा – शुक्र है विधायक नींद से जागे

राजनांदगांव । जिला पंचायत सदस्य एवं डोंगरगढ़ विधानसभा के सक्रिय भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने अपने जारी एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में मौजूदा अभी कांग्रेस की सरकार है। उनके डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के पास लगता है। कोई काम काज नहीं है। इसलिए अखबार की सुर्खियों में बने रहने के लिए भाजपा के कामकाज को भुना रहे हैं ताजा उदाहरण यह है कि घुमका तहसील के कुछ गांव के किसान राजनांदगांव तहसील में यथावत रहने के लिए कुछ माह पूर्व राजेश श्यामकर के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम और कलेक्टर को ज्ञापन कर बड़ी संख्या में घेराव किया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घुमका को तहसील का दर्जा देने के लिए घोषणा तो कर दी हैं। लेकिन तहसील अधिकारी व कर्मचारी सहित तहसील कार्यालय के तमाम सुविधाएं आज भी लापता है। कोई सेटअप व संसाधन उपलब्ध नहीं है। तहसील अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। इसलिए पूर्व में लगभग 19 गांव को घुमका तहसील में नहीं जोड़ने को लेकर ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने जिला मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बाद आज नींद से जागे विधायक पूर्व में मांग किए गए भाजपा की तरफ से मांग को जायज मानते हुए।

अपने क्षेत्र के कुछ छुटभैया कांग्रेस नेताओं के साथ घुमका तहसील में नहीं जोड़ने को लेकर कलेक्टर महोदय से क्षेत्र के विधायक द्वारा मांग किए हैं। जबकि 2 माह पूर्व जिला पंचायत राजेश श्यामकर के नेतृत्व में 19 गांव के किसानों ने घुमका तहसील में ना जाने के लिए विशाल रैली के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में नेशनल हाईवे का चक्का जाम किया जाएगा। इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी आज विधायक बड़ी देर से जागे हैं। अखबारों की सुर्खियों में रहने के लिए जो नौटंकी दिखा रहे हैं।


श्री श्यामकर ने आगे कहा कि विधायक भुनेश्वर बघेल को अगर किसानों की चिंता होती तो सबसे पहले किसानों की सुध लेते और इन 19 गांव को घुमका तहसील में ना जुड़ने के लिए प्रयास किए होते कांग्रेसी नौटंकी करना बंद करें। राजेश श्यामकर ने डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दर्शन कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख शांति व समृद्धि की कामना की और साथ ही साथ कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इस क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल को सद्बुद्धि दे।