back to top

राजनांदगांव : सिंधी संत शिरोमणि लाल दास साई जन्मोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता…

राजनांदगांव – चैत्र नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन संस्कारधानी नगरी में सिंधी संत शिरोमणि साईं लाल दास का पवित्र आगमन हुआ । उनके आगमन के उपलक्ष में पूज्य सिंधी पंचायत लालबाग सिंधी कॉलोनी द्वारा सिंधी भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई । जिसमें संत शिरोमणि संत लालदास जी के जन्मोत्सव के संबंध में व्यापक चर्चा की गई ।

समाज के वरिष्ठ आवतरराम पंजवानी व सलाहकार अर्जुन दास जी ने बताया कि सनातन हिंदू धर्म ही सिंधियों का भी धर्म है पाकिस्तान के सिंधु प्रदेश का प्राचीन सिंधु घाटी की सभ्यता हमारी सनातन सभ्यता एवं संस्कृति है । जिसके प्रचार प्रसार के लिए पूज्य संत लाल दास जी देश विदेश में जाते रहते हैं सनातन हिंदू धर्म के जल देवता वरुण देव को सिंधी समाज झूलेलाल को अपने इष्ट देव के रूप में पूजता है

भगवान झूलेलाल का हिंदू सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार में सदैव रत रहने वाले संत शिरोमणि पूज्य लाल दास जी का हम संस्कारधानी वासी पूरे उल्लास के साथ जन्म दिवस मना रहे हैं समाज के राजा मखीजा ने बताया कि पूज्य संत लाल दास जी का जन्म उत्सव मनाने के लिए समाज को तीन से चार साल बाद मौका मिल रहा है जिससे सिन्धी समाज धन्य हो उठा।

Advertisements

You cannot copy content of this page