back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ स्थित कटली क्षेत्र के अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात लूट…


राजनांदगांव- जिले के डोंगरगढ़ स्थित कटली क्षेत्र के अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात अज्ञात लुटेरों ने धावा बोलकर तीन सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया और लुटेरे अपने साथ कैश लॉकर व शराब की बोतल लेकर चले गए, लेकिन लुटेरे जिस लॉकर को अपने साथ लेकर गए वह पूरी तरह खाली था जबकि 17 लाख रुपयों से भरा लॉकर पुलिस को मौके पर ही मिला।

Advertisements

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटली की अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात कुछ अज्ञात लूटेरों द्वारा दुकान के सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर शराब लूटने एवं लाकर में रखे लगभग 17 लाख रुपए ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लूटेरे जो लॉकर अपने साथ लेकर गए वह खाली था और 17 लाख रुपए से भरा लॉकर मौके पर ही मौजूद मिला। लूटेरे अपने साथ सिर्फ शराब की बोतले और एक खाली लॉकर ही ले जाने में कामयाब रहे। इस संबंध में डोंगरगढ़ के टीआई शिव चंद्रा का कहना है कि कटली शराब दुकान में किसी भी प्रकार की नगदी की लूट नहीं हुई है।

शुक्रवार की देर रात डोंगरगढ़ के कटली गांव में स्थित शराब भट्टी में 6 से 7 अज्ञात लुटेरों द्वारा धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट के दौरान शराब दुकान में उपस्थित तीन सुरक्षा गार्ड के साथ लुटेरों ने मारपीट भी की गई और तीन सुरक्षा गार्ड को एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद शराब दुकान में रखे दो लॉकर में से एक लॉकर को अपने साथ ले जाने में लुटेरे सफल रहे लेकिन जिस लाकर को लुटेरों अपने साथ लेकर गए वह पूरी तरह से खाली था और जो लाकर छोड़ कर गए वह लगभग 17 लाख रुपयों से भरा था। अब पुलिस इस लूट के मामले में आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा भी किया जा रहा हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page