
राजनांदगांव – डोंगरगढ नगर पालिका वार्ड नंबर 6 के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा लिल्हारे 39 मतों से विजयी हुए। कांग्रेस प्रत्याशी को 164 मत और 125 मत प्राप्त हुए एवं 3 नोटा और 3 मत निरस्त हुआ। पार्षद रमेश लिल्हारे के निधन के बाद उपचुनाव हुआ जिसमे कांग्रेस पार्टी ने जहां स्व रमेश लिल्हारे के भतीजे कृष्णा लिल्हारे को अपना प्रत्याशी बनाया था तो वहीं भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता रतन कोसे को अपना प्रत्याशी बनाया था।

इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा लिल्हारे 39 मतों से विजयी हुए।कांग्रेसियों ने फटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की ।प्रत्याशी को बधाई देने डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के साथ कार्यकर्ता पहुंचे और मुंह मीठा कर बधाई दिया।
जीत के बाद पार्षद कृष्णा लिल्हारे ने कहा की मेरे चाचा की मेहनत का फल मुझे मिला है और मैं अपने चाचा के सपने को पूरा करूंगा।जीत मिलने के बाद उन्होंने वार्डवाशियो को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बधाई देने पहुंचे डोंगरगढ़ विधायक भुवनेश्वर बघेल ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते कहा की 2023 के शुरुवात में ही जीत का आगाज हुआ है ।उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा के लिए जनता का मुहर लग चुका है।









































