back to top

राजनांदगांव : युवा दिवस पर युवा आयोग के अध्यक्ष ने दी बधाई…

राजनांदगांव – युवा दिवस पर युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बधाई दिया है।उन्होंने कहा की किसी भी देश के विकास में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है. स्वामी विवेकानंद को आदर्श प्रतिनिधि और भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत माना गया है. स्वामी जी ने कई बार अपने अनमोल और प्रेरणादायक विचारों से युवाओं को प्रोत्साहित किया है और आज भी उनके विचारों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है. यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisements

स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है. यह दिन को युवाओं के लिए समर्पित करने यानी इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा 1984 में की कई थी. तब से हर साल 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. युवा दिवस युवाओं के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है. लेकिन इन संदेशों के बिना युवाओं का उत्सव यानी राष्ट्रीय युवा दिवस अधूरा है.।

Advertisements

You cannot copy content of this page