back to top

राजनांदगांव: डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते कोचिया को दबोचा, शराब और बाइक जब्त…

राजनांदगांव। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस ने गैंदाटोला क्षेत्र के एक शराब कोचिया को अवैध रूप से शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 37 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 52,960 रुपये आंकी गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जून को सूचना मिली कि एक व्यक्ति टीवीएस मोटरसाइकिल से करियाटोला से डोंगरगांव की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तोरण लाल धनकर (35 वर्ष), निवासी ग्राम घुपसाल, थाना गैंदाटोला बताया।


तलाशी लेने पर आरोपी के पास 37 पौवा देशी शराब (6.660 बल्क लीटर) बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 पौवा देशी शराब (कीमत 2,960 रुपये) तथा टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AG 1253 (कीमत 50,000 रुपये) जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 218/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page