back to top

राजनांदगांव : तथागत पांडे के नेतृत्व में टीम छत्तीसगढ़ SOSIYC पहुँची जरूरतमंदों की मदद के लिए ज़िले के अंतिम छोर मे…

राजनांदगांव 23 मई 2021- महापौर हेमा देशमुख जी के मार्गदर्शन में घोर नक्सल इलाक़े में रात 11 बजे तक सूखा राशन वितरण किया गया।

Advertisements

युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथागत विजय पांडे के नेतृत्व में अभी तक 10000 से ज़्यादा परिवारों को राहत सामग्री पहुँचाया गया वही कल ज़िले के अंतिम छोर खंडगाव, रामगढ़, मदनवाड़ा, फूलगोड़ो, उरवाही, भोसटोला जैसे इलाक़ों में राहत सामग्री पहुँचा गया जहां लोगों को सूखा राशन की सख़्त आवश्यकता थी।

युवा कांग्रेस द्वारा पूरी कोशिश की गई की हर उस परिवार तक पहुँचे जहां लोगों तक संसाधनो की कमी थी। वही उरवाही ऐसा इलाक़ा था जो की कई दिनो से कंटेनमेंट ज़ोन था और वहा के लोगों को गाँव से बाहर निकलने में प्रतिबंध लगा था वहा भी कई परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया।

राजनांदगाँव से 180 कीमी दूर ऐसे गाँव में पहुँचा गया जहां अभी ना कोई राशन की दुकान खुल रही है ना ही बाज़ार लग रहे है। गाँव का स्नेह इतना था की पूरी टीम के लिए गाँव के लोगों ने खाने का प्रबंध किया और कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सब ने भोजन भी किया।

इस कार्य में सुजीत ठाकुर के साथ युवक कांग्रेस के मानव देशमुख, ज़िला महासचिव दिगंत अवस्थी ज़िला महासचिव शुभम पांडे, ज़िला महासचिव रविंद्र यादव, भवनीत सिंग, अंकुर मिश्रा, सुनंदन लोहिया, मोनु पण्ड्या, मोनु ठाकुर, सूर्या पांडे, देव ठाकुर, शुभम ठाकुर, सोनू सिंह राजपूत, श्रेयांस शर्मा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page