back to top

राजनांदगांव : तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार…


 डोंगरगढ़ पुलिस की आर्म्स एक्ट पर कार्यवाही
 आगामी नगरीय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डोंगरगढ़ पुलिस अलर्ट
राजनांदगांव / आगामी नगरीय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने व क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों, संदिग्धों, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में दिनांक- 27.01.2025 को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला कि कष्मीरीपारा ताजिया चौक डोंगरगढ़ के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से लोहे के धारदार तलवार रखकर लोगों को दिखाकर लहराकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पंहुचकर आरोपी शेख अब्दुल सज्जाद पिता शेख शरीफ उम्र- 24 साल साकिन वार्ड नबंर- 24 कष्मीरी पारा डोंगरगढ़ जिला राजनांदगंाव छ0ग0 को तलवार लहराकर लोगों को डराते धमकाते रंगे हाथ पकड़कर आरोपी से एक नग धारदार तलवार को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page