back to top

राजनांदगांव : तलाब में नहाने गया पेंड्री अटल आवास का बालक डूबा…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया बालक अचानक पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंड्री अटल आवास निवासी विक्की उम्र लगभग 15 वर्ष दोपहर को दोस्तों के साथ पेंड्री तालाब में नहाने गया था।

Advertisements

नहाते वक्त उक्त बालक गहराई में चला गया जिससे पानी में डूब गया। बताया गया कि अन्य बच्चे तैर कर बाहर निकल गए थे इस घटना की जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर लालबाग पुलिस एवं गोताखोर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page