back to top

राजनांदगांव : तारमिस्त्री परीक्षा के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव – कार्यालय कार्यपालन अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक द्वारा संभाग राजनांदगांव द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा दिसम्बर 2021 में आयोजित की जाएगी। तारमिस्त्री परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवम्बर 2021 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। परीक्षा हेतु आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग राजनांदगांव, सहदेव नगर भदौरिया चौक जीई रोड राजनांदगांव से नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisements

परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु निर्धारित शुल्क के साथ कम से कम दो वर्ष का किसी मान्यता प्राप्त संस्था/ उद्योग का व्यवहारिक अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।इसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ग तारमिस्त्री परीक्षा हेतु शुल्क वर्ग 2 (घरेलु), वर्ग 3 (औद्योगिक) वर्ग 4 (शिरोपरी) प्रति वर्ग का शुल्क 20 रूपए एवं ब वर्ग के अंतर्गत वर्ग 5 बिजली मिस्त्री परीक्षा (भूमिगत) का शुल्क 30 रूपए तथा स वर्ग के अंतर्गत वर्ग (सभी वर्ग की 1 से 5 तक) 70 रूपए निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग राजनांदगांव भदौरिया चौक, जीई रोड राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page