back to top

VISION TIME: जिला पंचायत दुर्ग में सहायक प्रोग्रामर एवं लेखापाल के पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन…

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग, छत्तीसगढ़ द्वारा विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद स्तर पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके तहत सहायक प्रोग्रामर के 2 पद और लेखापाल के 2 पदों सहित कुल 4 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


जारी विज्ञापन के अनुसार, सहायक प्रोग्रामर पद के लिए एकीकृत मासिक वेतन 35,165 रुपये तथा लेखापाल पद के लिए 23,350 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर एवं प्रायोगिक परीक्षा तथा अनुभव के आधार पर मेरिट अंक निर्धारित किए जाएंगे।


इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालनअधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कार्यालय में भेजना होगा। व्यक्तिगत रूप से, ई-मेल अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन निरस्त माने जाएंगे।भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रारूप एवं नियमों के लिए जिला दुर्ग की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page