back to top

राजनांदगांव : तीन दिनों की लगातार बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में गली-मोहल्लों और सड़कों तक भरा पानी…

राजनांदगांव। जिलेभर में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। नदी-नाले उफान पर है। वहीं शहर के कई क्षेत्रों में गली-मोहल्लों और सड़कों तक पानी भरा हुआ है।

Advertisements


भारी बारिश के चलते तीन दिन पहले तक सूखी नजर आने वाली शिवनाथ नदी उफान पर है। मौसम विभाग द्वारा 24 घंटे में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा मुनादी कराकर लोगों को नदी किनारे जाने से बचाने कहा जा रहा है। बीते तीन दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चे भी भीगकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इधर लगातार हो रही बारिश के बीच रेनकोट और छातों की मांग बढ़ी हुई है।


इधर कलेक्टर डॉ भुरे ने भी बैठक लेकर सभी आला अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी जरुरी इंतेजाम किए जाने के साथ ही लगातार मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया है। नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी भी कराई जाएगी।


शिवनाथ नदी में आई बाढ़ देखने के लिए सैकड़ों लोग नदी के किनारे पहुंच रहे हैं। यहां कुछ लोग नदी में छोटे पुल पर पानी भरे होने के बाद भी बीच तक जाकर सेल्फी ले रहे हैं। वहीं उफनती नदी में बच्चे साइकिल चला रहे हैं।

नदी में बाढ़ के बावजूद यहां पर स्टॉपर भी लगाया गया है। वहीं पुलिस व्यवस्था और गोताखोर भी नदारद हैं शासकीय कार्यालय जलमग्न हैं। रुक रुक कर जारी बारिश से


तहसील कार्यालय परिसर, जिला अस्पताल परिसर,नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, राजगामी संपदा न्यास, जनपद कार्यालय सहित अन्य जगह पर पानी भरे होने के चलते कर्मचारियों सहित आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


जिले के एडिशनल कलेक्टर सी एल मारकेन्डे ने बताया लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर बाढ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और सतत निगरानी की जा रही है ।उन्होने बताया कि मोगरा बैराज से 42000 क्यूसेक पानी छोडा गया है जिससे शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ गया है उन्होने बताया कि शिवनाथ नदी के किनारे बसे प्रभावित गांवो मे मुनादी कर दी गई है लोगो को नदी पार करने की मनाही की गई है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page