back to top

राजनांदगांव : तीन दिवसीय राष्ट्रीय सप्तरंग संगीत समारोह का समापन…

राजनांदगांव शहर के गांधी सभागार मे आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सप्तरंग संगीत समारोह का समापन शनिवार की संध्या किया गया ।सप्तरंग संगीत समारोह का आयोजन केन्द्र सरकार के सीएफपीजीएफ स्क्रीम के अन्तर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व्दारा चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र राजनांदगांव के माध्यम से किया गया ।सप्तरंग संगीत समारोह मे शास्त्रीय एवं लोक कलाओ पर आधारित कलाकारो ने अपनी प्रस्तुती दी है ।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय गायन ध्रुपद के प्रसिध्द गायिका श्री मति सोमबाला ने आपनी प्रस्तुती दी इसी तरह बडोदरा गुजरात से पहुची कत्थक नृत्यांगा सूश्री दयूती पंड्या की प्रस्तुती ने दर्शको का मन मोह लिया ।कार्यक्रम के दौरान रामनामी सम्प्रदाय के लोग शामिल हुए और अपनी प्रस्तुती दी इसी तरह,

छत्तीसगढ की लोक कलाकार रजनी रजक के ढोलामारु गायन से दर्शक मंत्र मुग्ध हुए ।
चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के संयोजक कृष्णकुमार सिन्हा ने बताया कि शास्त्रीय संगीत एवं लोक कलाओ के कलाकारो को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजन किया गया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page