back to top

राजनांदगांव : तुमड़ीबोड़ प्रथम आगमन पर नवाज खान का हुआ जोरदार स्वागत…

राजनांदगांव- डोंगरगांव युवा कांग्रेस एवं जिला सहकारी सोसाइटी समिति मर्यादित तुमड़ीबोड़ के नेतृत्व में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद तुमडीबोड प्रथम आगमन पर नवाज खान का हर्षोल्लास के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नवाज खान ने कार्यक्रम संचालक को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे निरंतर किसानों की सेवा करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया और हमारे मुख्यमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे है और किसानों के लिए नई नई योजनाओं का लाभ दिलाने का काम कर रही है जनता को ऐसे नेतृत्व वाली सरकार चुनना चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर गुलाब वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य मनरेगा कमेटी के सदस्य, नरेन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस राजनांदगांव, गोपीचंद गायकवाड़, मदन साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव, प्रकाश शुक्ला तुमड़ीबोड बैंक के संचालक, छबील निषाद तुमड़ीबोड सोसाइटी प्रबंधक, किशन वैष्णव अध्यक्ष पनियाजोब सोसाइटी, नवीन वर्मा युवा कांग्रेस महासचिव, टामेश वर्मा संयोजक सोशल मीडिया डोंगरगांव विधान, युवा कांग्रेस के साथीगण जितेंद्र वर्मा, बंटी, मुकेश वर्मा, वर्मा, राजेश सिन्हा, रघुवीर नेताम, खोमलाल वर्मा, नरेन्द्र साहू, तोमेश वर्मा, कमलेश वर्मा, रितेश वर्मा समस्त युवा कांग्रेस और तुमड़ीबोड सोसाइटी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, किसान एवं महिला समूह की उपस्थिति रही ।

Advertisements

You cannot copy content of this page