back to top

राजनांदगांव: तुलसीपुर वार्ड के उप चुनाव में कांग्रेस से तीन ने पेश की दावेदारी…

राजनांदगांव। तुलसीपुर वार्ड के उप चुनाव में दावेदारी करने भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियों से दावेदारों के नाम सामने आ रहें है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेताओं के पास अपनी दावेदरी को लेकर फार्म जमा करने का क्रम भी जारी है। दूसरी ओर वार्ड वासियों में भी दावेदारों के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।

मेयर हेमा सुदेश देशमुख एवं उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि हमारी कांग्रेस पार्टी से तुलसीपुर वार्ड के उप चुनाव में दावेदारी करने कुल तीन आवेदन फार्म पहुंचे है। जिसमें पहला नाम रीना केशव पटेल, दूसरा नाम सुहागा दयावान देवांगन एवं तीसरा नाम चंद्रकला देवांगन ने मेयर एवं उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष के पास फार्म जमा किया है।

वार्ड वासियों की मानें तो इसमें रीना केशव पटेल एवं सुहाग दयावान देवांगन उसी वार्ड के निवासी है जिस वार्ड में उप चुनाव होना है जबकि चंद्रकला देवांगन को उस वार्ड के बगल वाले वार्ड में निवास करती है। चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में दावदारी करने वालों के नाम पर मंथन जारी है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के बाद दावेदारों के नामों को लेकर अंतिर्म निर्णय लिया जाएगा।


Advertisements

You cannot copy content of this page