back to top

राजनांदगांव: तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को कपड़ा वितरण किया…

राजनांदगांव। तेजस्वी शिक्षा एवं सेवा संस्थान ने शहर में सेवा और सहयोग का उदाहरण पेश किया है। संस्था के सदस्यों ने अंडरब्रिज के नीचे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए।

Advertisements

संस्थान की ओर से करीब 65 लोगों को कपड़े दिए गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। नए कपड़े पाकर बच्चों और बड़ों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक तेजस्वी वर्मा सहित देवचंद, बलराम, कुसुम, कुंदन और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्थान का कहना है कि ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page