back to top

राजनांदगांव : तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा को मारी टक्कर,एक की मौत…

डोंगरगांव । कल रात एक बोलेरो चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक एक्टिवा सवार को ठोकर मार दिया जिसे बुरी तरह घायलावस्था में अस्पताल लाया गया था जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना कल रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे कविराज टोलागांव निवासी देवेन्द्र मानिकपुरी आ. चिंताराम मानिकपुरी, (32 साल) अपने पिता से सोल्ड एक्टिवा की चॉबी मांगकर अर्जुनी से कुछ काम निपटाकर आ रहा हूं,


कहकर निकला था। वह । सिंगारपुर चौक के पास पुराना एवन ढाबा के सामने मेन रोड अर्जुनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसे बोलेरो वाहन के चालक ने ठोकर मार दी थी, जिसे एम्बुलेंस से डोंगरगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसको सिर, हाथ पैर, सीने आदि में गंभीर चोट पहुंची, वहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में बोलेरो क्र. सीजी 08 एएफ 1502 के चालक के विरूद्ध भादंवि की धारा 304 ए के तहत् मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page