back to top

राजनांदगांव : तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को ठोका ,एक की मौत…

राजनांदगांव – बाइक में सवार होकर ईलाज कराने गए दो लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। वे रास्ते में ही पहुंचे थे कि तेज गति एवं लापरवाही से भाग रही माजदा वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जनवरी के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम ब्राम्हणभेड़ी निवासी कन्हैया रावटे अपने बाईक में गांव की श्रीमती कुम्हारीनबाई को बिठाकर ईलाज कराने के लिए कोडेक्सा गए थे। ईलाज कराने के पश्चात वे वापस अपने घर लौट रहे थे।

नादिया- मोतीपुर के बीच की घटना

पुलिस के अनुसार वे ग्राम नादिया- मोतीपुर के बीच के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान सामने से आ रही वाहन माजदा के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते बाईक सवारों को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page