back to top

राजनांदगांव : थाना गैंदाटोला, ग्राम टीपानगढ़ में चलित थाना एवं निजात अभियान चलाया गया….

राजनांदगांव – दिनांक 07/08/2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से.)के निर्देशन, OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी अक्षय कुमार,अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक रामअवतार ध्रुव एवं गैंदाटोला निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम टीपनगढ़ में चलित थाना एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये गांजा ड्रग्स नारकोटिक्स, नशीला पदार्थ, सीरिंज,नशीले टेबलेट, गुटखा, तंबाखू के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया गया।

Advertisements

चलित थाना कार्यक्रम में प्राप्त शिकायत आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।गांव में किसी प्रकार का अवैध शराब, जुआ सट्टा, अपराध की सूचना मिलने पर थाना को सूचित करने एवं सायबर अपराध,ऑनलाइन ठगी, एटीएम फ्रॉड, चिटफंड कंपनियों के धोखाधड़ी से बचने के उपाय, टोनही प्रताड़ना सामाजिक बहिष्कार, गंभीर अपराध, महिलाओं के साथ होने वाले अपराध, गुड टच, बैड टच, यातायात नियम इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताकर जागरूक किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page