back to top

राजनांदगांव : थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा ग्राम चोरहाबंजारी में जन चौपाल लगाकर किया गया जनसमस्याओं का निराकरण व सायबर क्राईम से बचने की जानकारी दी गयी…

राजनांदगांव – दिनांक 07.12.2021 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में जन चौपाल के अंतर्गत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं० चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे एवं थाना प्रभारी गेंदाटोला उप निरीक्षक अमृतलाल साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहाबंजारी में कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, सरपंच, पटेल, पंच एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में जन चौपाल के माध्यम से उपस्थित लोगो की समस्या सुनकर जन शिकायत समस्या का निराकरण किया गया एवं सायबर क्राईम, एटीएम फ्रॉड, बैंक फ्रॉड से बचने के संबंध में चर्चा कर ग्राम वासियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने हेतु अपील की गई।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page