back to top

राजनांदगांव : थाना ठेलकाडीह द्वारा सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, 5 आरोपी गिरफ्तार…

-अलग-अलग 05 मामलों में आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 13/01/2022 को थाना ठेलकाडीह ईलाका हाजा में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर लगाम कसने के लिये अभियान चलाया गया।

दौरान अभियान के मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 1)मुकेश साहू पित किसुन साहू उम्र 32 साल साकिन ग्राम पदुमतरा थाना ठेलकाडीह से 510 रूपये, 2)बहूर लाल वर्मा पिता स्व० परछ 610 वर्मा उम्र 39 साल साकिन ग्राम गातापार थाना ठेलकाडीह से 3800 रूप्पे, 3)पन्ना लाल बम्बोडे पिता देवी लाल बम्बोडे उम्र 28 साल निवासी शिव नगर बसंतपुर राजनांदगांव से 1950 रुपए, 4)निखिल नांगदेवे पिता स्व० राधिकारमन नांगदेवे उम्र 38 साल थाना ठेलकाडीह द्वारा सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही वार्ड नं० 13 स्टेशन पारा राजनांदगांव से 1320 रुपए, 5)राजू मेश्राम पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं0 04 शांति नगर राजनांदगांव से 600 रूप्ये ।

कुल 05 मामलों में 8080 रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयो के कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। उक्त कार्यों में थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सहरानीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page