back to top

राजनांदगांव : थाना मोहला की अन्तर्राज्यीय मवेशी तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, मवेशी तस्कर वाहन समेत गिरफ्तार, कुल 10 मवेशी को जप्त कर गौशाला भेजा गया….

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव प्रफुल्ल ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , मानपुर पुरतेश कुमार , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अर्जुन कुरे के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक आर्शिवाद रहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है । पशु तस्करों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी कि मुखवीर से सूचना मिली अन्तर्राज्यीय तस्कर मवेशी लेकर ग्राम भोजटोला रोड़ से तेलीटोला होते हुए कट्टीपार महाराष्ट्र जा रहे हैं निशादेही पर मार्ग में चेक पाईंट तत्काल लगाकर घेराबंदी कर एक वाहन पकड़ा गया जिसमें 10 नग मवेशी बछड़े भरे हुए थे ।

Advertisements

गवाहों के समक्ष पुछताछ चेक करने पर आरोपी प्रमोद नीकोड़े पिता पुंडलीक नीकोड़े जाति माली उम्र 27 साल साकिन आमगांव थाना देसाई गोज बड़सा जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र द्वारा कट्टीपार ले जाने की बात स्वीकार की मौके पर आरोपी वाहन को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लेकर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 4 , 6 , 10 पशु परि.अधि .2004 , 11 पशु कुरता अधि .1960 कायम किया गया ।

जप्त किये गये बुलोरो पीकप क्रमांक एमएच 31 एफसी 4576 को चैक किये तो उक्त वाहन में 08 नग गाय , 02 नग बढड़ा को दूस – दूस कर भरकर कत्लखाना महाराष्ट्र बिना चारा पानी के भूखे प्यासे कमजोर मवेशी कुल 10 नग को कलखाना महाराष्ट्र से जाते पकड़े जाने से अपराध धारा सदर का कृत्य पाये जाने से आरोपी प्रमोद नीकोड़े पिता पुंडलीक नीकोड़े जाति माली उम्र 27 साल साकिन आमगांव थाना देसाई गंज बड़सा जिला गडचिरौली महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उक्त कार्यवाही में सउनि जगमोहन कुंजाम , आर . भरत मंडावी , गिरीश कोमा , नंद कुमार यादव , तुमेन्द्र रात्रे , पलेश्वर सिदार , गजेन्द्र देवांगन , बलराम सिद्राम का

Advertisements

You cannot copy content of this page