back to top

राजनांदगांव : दस रुपए का सिक्का निकला डॉक्टर ने बचाई जान…

राजनांदगांव : डॉक्टर प्रियंक ठाकुर ने आज एक किशोर की जान बचाई। उसने भी ₹10 का सिक्का निगल लिया था जिसे सिटी हॉस्पिटल में आज दोपहर सफलतापूर्वक निकाला गया। तीन-चार दिन पहले ही 15 मार्च को 2 साल के मासूम ने ऐसे ही खेल खेल में 5 रुपए का सिक्का निगल लिया था जिसे डॉक्टर ठाकुर ने बड़ी ही मशक्कत के बाद निकाला था।

Advertisements


छोरिया के ग्राम बागद्वार के 14 वर्षीय बालक जागेश्वर साहू , लाल राम साहू ने कल रात को दस रुपए का सिक्का निकाल लिया था। उसे रात को ही सिटी हॉस्पिटल लाया गया था। रात्रि को आवश्यक जांच के बाद स्पेशलिस्ट डॉ प्रियंक ठाकुर ने आज दोपहर काफी मशक्कत के बाद से निकाला। डॉ ठाकुर ने बताया कि सिक्का किशोर की आहार नली और सांस नली के बीच फस गया था ।

जिसे सामान्य तरीके से निकालने की काफी कोशिश की गई थी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर ऑपरेशन थिएटर में सिआई मशीन से सिक्के की स्थिति को देखकर लेरिंगो स्कोप किया गया और सिक्के को खींचकर बिना ऑपरेशन के बाहर निकाला गया। सिक्का बाहर निकलने के 5 – 7 मिनट बाद से किशोर सामान्य तरीके से सांस लेने लगा। डॉ ठाकुर ने बताया कि सिक्का ज्यादा समय तक गले में रहने से किशोर कुंभ काम हो सकता था।

Advertisements

You cannot copy content of this page