back to top

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर ने पदभार संभाला…

राजनांदगांव- शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में स्थायी प्राचार्य के रूप में 1 दिसंबर को डॉक्टर के एल टांडेकर ने पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ टांडेकर पूर्व में 1993 से शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत रहे हैं। वह वर्ष 2006 में पदोन्नत होकर प्राध्यापक बने तथा वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष रहे 2009 में डॉक्टर टांडेकर को स्नातक प्राचार्य पद पर पदोन्नति हुई तथा 2009 में से 2013 तक शासकीय महाविद्यालय मानपुर में पदस्थ रहे।

Advertisements

2013 से 2018 तक शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में पदस्थ रहे तथा 2018 में स्नातकोत्तर प्राचार्य पद पर पदोन्नत होकर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में पदस्थ रहे तथा 2019 में स्थानांतरित होकर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में पदस्थ रहे 1 दिसंबर जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में पदस्थ हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page