back to top

राजनांदगांव : दिग्विजय महाविद्यालय में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया…


राजनांदगांव – शा.दिग्विजय महाविद्यालय के एन एस एस एवं एन सी सी के तत्वाधान में संस्था के प्राचार्य के एल टांडेलकर के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शैलेन्द्र सर जी ने कहा कि किसी भी कार्य की प्रगति में युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Advertisements

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में लाल बाल पाल के गौरव नवयुवको के प्रदेश के साथ ही भारतीय राजनीती की धारा बदल गयी थी। आज समय का आवश्यकता है कि युवा अपने कर्तव्यों को राष्ट्र और राज निर्माण में अपना योगदान दें। राष्ट्र के निर्माण की नीव युवा ही होते है। विशिष्ट वक्ता दर्शन शाश्त्र के प्रो. डॉ. एच् एस अलरेजा सर ने कहा कि युवाओ को देश का भविष्य निर्माण करने में अहम भूमिका होती है।

स्वामी विवेकानंद जी ने जो युवाओ को देश के लिए समर्पित होकर कर्म करने का आव्हान किया था। अतः आप सभी युवा देश और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे। उन्होंने रामायण और महाभारत के उदाहरण देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। साथ ही रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डॉ. एस के सप्तर्षि ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है

इसके बारे में बताये की साथ ही इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिवस के थीम अन्त्रापिढीगत एकजुटता सभी उम्र के लिए एक ही दुनिया बनाया गया इस विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो के स्वयंसेवक थानसिंह साहू तथा आभार इन सी सी के अधिकारी एच एस बहादुर ठाकुर सर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रा से यो एवं एन सी सी के समस्त विद्यार्थी उपस्तिथ थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page