back to top

राजनांदगांव : मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी,कलेक्टर ने किया मतदान दलों का स्वागत…

लोकसभा निर्वाचन 2024

– मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी

– कलेक्टर ने किया मतदान दलों का स्वागत

राजनांदगांव 27 अप्रैल 2024। जिले के मतदान दलों ने विभिन्न मतदान केन्द्रों में सफलतापूर्वक मतदान कार्य संपन्न कराकर मतदान दलों की सकुशल वापसी हो गई है।

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉर्पोरेशन बसंतपुर कैम्पस राजनांदगांव में सफलतापूर्वक मतदान कार्य संपन्न कराकर वापस आने पर मतदान दलों का स्वागत किया। उन्होंने शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने पर मतदान दलों को बधाई दी। 

जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया गया था, उसी स्थान पर मतदान सामग्री की वापसी हुई। मतदान दलों की वापसी का क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री जमा करने के लिए सभी काउंटर्स में पर्याप्त तैयारी कर ली गई थी एवं मतदान दलों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page