back to top

राजनांदगांव : दिन दहाडे युवक की हत्या…

दिन दहाडे युवक की हत्या से सनसनी

Advertisements

आपसी विवाद को लेकर पांच युवकों ने
एक युवक को घेर कर चाकू और अन्य धारदार हथियार से किया हमला

आरोपी मौके से फरार हालाकि पुलिस ने दो आरोपीयो को पकडने मे मिली सफलता ।

राजनादगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में बंद रेल्वे फाटक के पास दिन दहाड़े एक युवक की हत्या से सनसनी फ़ैल गई।पुराने आपसी विवाद को लेकर पांच युवकों ने तुलसीपुर निवासी बहादुर बनसोड़ नामक युवक को घेर कर चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।आसपास के लोगो ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी के बाद आरोपियों की पतातलाश शुरू की पुलिस ने पांच आरोपियों में से दो आरोपियों को तो पकड़ लिया बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है।शहर के इस क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर चाकू बाजी की ये दूसरी घटना है ।

कोतवाली थाना प्रभारी ऐमन साहू ने बताया कि पुलिस तफ्तीश में प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है पकड़े गए दोनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या किस वजह से की गई इसका खुलासा हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page