राजनांदगांव : दिवानभेड़ी हत्याकांड मामले में ग्रामीणों का आरोप: पुलिस की कार्यवाही सवालों के घेरे में…

राजनांदगांव । राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस निखिल द्विवेदी और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के साथ युवा नेता ऋषि शास्त्री,छात्र नेता अमर झा सहित संदीप सोनी एवं टीम ने दिवानभेड़ी हत्याकांड मामले में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का राहुल यादव से पुराना विवाद जरूर था, लेकिन वारदात के समय वह वहां मौजूद नहीं था।

Advertisements


बता दे कि आज गांव में कड़ा बंद रखा गया टीम ने ग्राम के सियान,पटेल सहित दोनों पक्ष के परिजनों से मुलाकात की जहा बिंदुवार सभी बातों की जानकारी दी कि राहुल यादव वारदात के समय वहां मौजूद नहीं था,ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं क्योंकि हत्या के आरोप में अब राहुल को जेल भेज दिया गया है वहां मृतक के भाई ने राहुल यादव के पक्ष में लिखित आवेदन सौंपा है।


युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे थे एक और पुलिस निर्दोष को जेल में डाल रही है वहीं दूसरी ओर अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है आज राजनांदगांव नशे का गढ़ बन चुका है लगातार हत्याएं हो रही है अवैध कार्य को संरक्षण दिया जा रहा है जिले के कप्तान और उनकी टीम निरंकुश हो चुके हैं।
जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं। साथ ही, उन्होंने राहुल यादव की रिहाई की मांग की है, अगर वह निर्दोष हैं।