back to top

राजनांदगांव : दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए रही नि:शुल्क दिव्यांग रथ की परिवहन व्यवस्था…

राजनांदगांव - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में मतदान दिवस को दिव्यांग रथ द्वारा दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था की गई थी। 

दिव्यांग रथ के माध्यम से चिन्हांकित दिव्यांग एवं 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं द्वारा मांग करने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात वापस उनके आवास स्थल तक छोडऩे के लिए नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था की गई थी।
Advertisements

You cannot copy content of this page