back to top

राजनांदगांव : दिसम्बर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला…


राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2022। राज्य स्तरीय विशाल रोजगार मेला का आयोजन माह दिसंबर 2022 के द्वितीय सप्ताह को रायपुर में होना हैं। जिसमें 90 निजी प्रतिष्ठानों द्वारा विभिन्न 9 सेक्टर जैसे – अपरेल, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल, आईटी, आईटीईएस, हेल्थ केयर टूरिज्म एंड हॉस्पिटिलिटी, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी में कुल 46 हजार 616 पदों में भर्ती की जाएगी।

Advertisements

इस विशाल रोजगार मेला में विभिन्न योग्यताधारी जैसे – आठवी, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.ई. आदि आवेदक सम्मिलित हो सकतें हैं। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव ने बताया कि इसके लिए आवेदकों को लिंक

https://forms.gle/qw8z6hKboDAbRYWs7 पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरना होगा। जो आवेदक रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु सहमत हैं, जिन्होंने अपनी जानकारी उपरोक्त लिंक पर दी हैं, उन्हीं आवेदकों की सूची विशाल रोजगार मेला में सम्मिलित करने के लिए रायपुर भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर सकतें हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page