back to top

राजनांदगांव : दीपावली के पूर्व वार्डो में विद्युत व्यवस्था दुरूस्तीकरण…

अब तक 27 वार्डो में 250 से अधिक नये एलईडी लाईट लगे

Advertisements

राजनांदगांव 6 अक्टूबर। वार्डो के कई क्षेत्रों में व्याप्त अंधेरा को ध्यान में रखकर अंधेरा एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्र जहॉ पर लाईट नहीं लगी थी, जिससे नागरिकोें को रात में आने जाने के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी परेशानी होती थी, तथा विद्युत पोलो की बंद लाईटे नगर निगम द्वारा नये लाईट लगाने तथा बदलने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही लाईटो का मरम्मत भी किया जा रहा है। इस प्रकार नगर निगम नागरिकों को उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रख दीपवली पर्व पर रोशनी का उपहार दे रही है।


महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की पहल पर दीपावली के पूर्व वार्डो की खराब लाईटे एवं नगर निगम सीमाक्षेत्र के अंधेरा क्षेत्र जहॉ पर लाईट नहीं लगी थी, इसके अलावा दुर्घटनजन्य क्षेत्र जहॉ पर लाईट की आवश्यकता थी, वहॉ लाईट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 27 वार्डो में 250 से अधिक आवश्यकता अनुसार 45 एवं 60 वॉट के एलईडी लाईट लगायी गयी है, तथा शेष वार्डो में लगाने की कार्यवाही की जा रही है तथा खराब लाईटे मरम्मत भी की जा रही है। इस संबंध में महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि शहर के वार्डो के विद्युत खम्बों में वार्डवासियों के लिये आवश्यकता अनुसार लाईट लगाई जाती है,

समय समय पर उसे मरम्मत भी किया जाता है। आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए वार्डो में एवं शहर के कुछ क्षेत्र जहॉ पर लाईट नहीं लगी थी, जिससे अंधेरा व्याप्त था, इनमें कई ऐसे क्षेत्र है जो दुर्घटनाजन्य क्षेत्र है जहॉ अंधेरा के कारण दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है, जहॉ निगम के विद्युत विभाग की टीम द्वारा सर्वे कर चिन्हांकित किया गया और सर्वे अनुसार 27 वार्डो में 10-10 लाईट के हिसाब से 250 से अधिक लाईटे लगायी जा चुकी है एवं शेष वार्ड में लाईट लगायी जा रही हैै।

जिससे दीपावली त्यौहार के पूर्व जिस क्षेत्र में अंधेरा व्याप्त है वहॉ रोशनी से जगमगा उठे।
महापौर श्री मधुसूदन यादव की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा महापौर एवं पार्षद निधि की 25 प्रतिशत राशि से लाईट खरीदने की अनुमति मिल चुकी है जिसके आधार पर पार्षदों की मांग अनुसार लाईट खरीदने की कार्यवाही की जा रही है। निधि से लाईट खरीदने अनुमति मिल जाने से वार्ड मंे अंधेरे से छुटकारा मिलेगा। इस दीपावली शहर के सभी क्षेत्रों में लाईट की पर्याप्त व्यवस्था हो इसकी तैयारी निगम द्वारा की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page