राजनांदगांव: दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग, जीवनदान सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन…

पुरे प्रदेश मे दुष्कर्म और हत्या के मामलों पर अपराधियों को मृत्युदंड देकर एवं कानून व्यवस्था को सख्त करने के लिए जीवनदान सेवा संस्था ने सौपा ज्ञापन बेटियो के साथ की गई हत्या ओर दुष्कर्म के मामले को देखते हुए पीडित परिवारो के साथ गांव वालों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,राज्यपाल,जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को सोंपा गया ज्ञापन जीवनदान सेवा संस्था ने बताया संस्था बेटियों के मामले में 2020 से कम कर रही है।

जिसमें संस्था ने पूर्व में ही दो रेपिस्टों को जिला न्यायालय राजनांदगांव से फांसी की सजा तक पहुंचाने का कार्य कि है लेकिन उनअपराधियों को बिलासपुर हाईकोर्ट में एक अपराधी को आदिवासी अनुसूचित जनजाति बताकर एवं दूसरे अपराधी को रेयर ऑफ रेयरेस्ट के श्रेणी में नहीं आता कहकर उम्र कैद में तब्दील कर दिया इसी तरह एक घटना जो रायपुर के मंदिर हसौद थाना की है ।

जिसमें लगभग 2 वर्ष पूर्व रक्षाबंधन के दिन जो सगी बहनों का उसके मंगेतर के सामने दुष्कर्म किया था जिसमें अपराधी लोग घटना के 14 दिन पहले ही दुष्कर्म मामले में बाहर आए थे और पुनः रक्षाबंधन के दिन दुष्कर्म जैसी घटनाओं का अंजाम दिया था इन सबको देखते हुए संस्था ने लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है क्योंकि हमारी न्याय व्यवस्था से किसी ने किसी तरह से ऐसा अपराधियों को रियायत दे दी जाती है।

जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है उसी क्रम में अभी लगभग एक माह पूर्व ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्ष की बच्ची एवं एक 26 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या का मामला आया इसी क्रम में वर्तमान में ही रायगढ़ में पति के सामने ही पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दुर्ग जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बोरे में भरकर खंडहर मे फेंका गया अंबिकापुर में भी दिल्ली जैसी निर्भया बेटी के साथ में घटना हुई थी ।

उसी तरह का मामला सामने आया इन सब को ध्यान में रखते हुए संस्था ने ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटियों को न्याय दिलाने एवं पूरे प्रदेश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री राज्यपाल उप मंत्री मुख्य सचिव जिला कलेक्टर महोदय जिला राजनांदगाँव पुलिस अधीक्षक इन सब के नाम ज्ञापन सोपा और ऐसे मामलों में जल्द से जल्द फास्ट्रेक कोर्ट में चलाकर अपराधियों को जल्द जल्द फांसी देने की मांग की जिससे ऐसे मामलों में अंकुश लगाया जा सके न्याय व्यवस्था में सुधार बहुत जरूरी है।

तब जाकर कहीं दुष्कर्म और हत्या जैसे मामले पर अंकुश लगाया जा सके संस्था यह भी स्पष्ट किया आने वाले समय में अगर इसी तरह के दुष्कर्म और हत्या जैसे मामलेआते हैं तो संस्था आगे उग्र आंदोलन करेगी ताकि न्याय व्यवस्था को सुधारा जा सके आज किस आंदोलन में पिडित परिवार के साथ पुरे ग्रामवासी लोग जीवनदान सेवा संस्था के सदस्यों के साथ हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख सुशील लडडा भैया की टीम ,जिला लोधी समाज के अध्यक्ष उत्तम जंघेल जी के साथ लोधी समाज के लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे संस्था ने सभी माता पिता से आग्रह किया अपनी बेटियों के लिए ऐसे मुद्दे पर आए जिससे ऐसी घटना पर अंकुश लगाया जा सके।