राजनांदगांव: दोस्तों संग नदी गया था नहाने,शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत…

राजनांदगांव। बाकल क्षेत्र से बहकर आगे जाने वाली शिवनाथ नदी में आज शाम 4 बजे एक बालक की डूबने से मौत हो गयी। बसंतपुर पुलिस ने मौके परपहुंचकर एसडीआरएफ कीटीम को मौके पर बुलाया।बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने हादसे की जानकारी देतेहुए बताया कि शाम लगभग 4 बजे एक बालक बाकल क्षेत्र में डूब गया।

पुलिस ने बालक का नाम जैद खान पिता मो. गौस खान (15) निवासीगोल बाजार बतायाहै। मो. जैद खानअपने कुछ मित्रों केसाथ नहाने के लिए बाकल शिवनाथ नदी गया था। समाचार लिखे जाने तक बालक का शव पानी से नहीं निकाला जा सका था।