back to top

राजनांदगांव : दोस्त से मिलकर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत…

राजनांदगांव। अपने दोस्त से मिलकर महाराष्ट्र से लौट रहे दो बाइक सवार बिजली खंभे से जा टकराए। इस घटना में दोनों युवकों की मौत होने की खबर है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों के अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकेश 28 वर्ष एवं सुजीतराम 20 वर्ष दोनों महाराजपुर स्थित राइस मिल में काम करते थे। बताया गया कि दोनों अपने दोस्त से मिलने के लिए महाराष्ट्र के ग्राम काकोडी गए हुए थे, जब वे महाराष्ट्र से वापस बाइक में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान दोपहर लगभग साढे 3 बजे वे ग्राम कल्लूबंजारी से दामाबंजारी के बीच पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली खंभे से जा टकराई।

बताया गया कि इस घटना में बाइक में सवार दोनों युवकों के सिर बिजली खंभे से जा टकराई थी। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें छुरिया अस्पताल भिजवाया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page